रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में विधान चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। इसी क्रम में सत्ता का वनवास झेल रही बहुजन समाजवादी पार्टी भी 2022 विधानसभा की तैयारी में जुटी गई है। प्रदेश में ब्राह्मणों को लुभाने के  लिए 23 जुलाई से 29 जुलाई का ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करेगी। जिसकी जिम्मेदारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रदेश में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में जुट गई है। इसी क्रम में प्रदेश में हाल ही में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान महिला से बदसलूकी मामले पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने इस मामले में पीड़िता से मुलाकात कर मामले की जानकारी प्राप्त की है। उन्होंने पसगवां ब्लाक प्रमुख चुनाव को निरस्त कर दोबारा चुनाव की मांग की है। 
Previous Post Next Post