रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी प्रदेश भर में बढ़ती जा रह है। सभी दलें अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर 5 अगस्त को सभी जिलों में तहसील स्तर पर “समाजवादी साइकिल यात्रा” निकालेगी।

इस बाबत सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर आगामी 5 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जनपद की तहसील स्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी। बता दें कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे थे। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में विकसित किया गया था।
Previous Post Next Post