रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने ने तथागत गौतम बुद्ध सहित अन्य सभी महान गुरुओं के भी बनाए हुए मानवतावादी रास्तों पर चलकर देश में सुख, शांति व सौहार्द स्थापित करने की भी अपील।

बता दें कि  हिंदू धर्म में के अनुसार गुरु कृपा से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इसी दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले और सभी पुराणों की रचना करने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। वेद व्यास को हिंदू धर्म का पहला गुरु माना जाता है। हर साल  गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के पावन दिन गुरु की लोगा पूजा अर्चना करते है। 
Previous Post Next Post