सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- बिग स्माइल फ़ाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में जरूरतमंदों को भोजन व चाय का वितरण किया गया। संस्था की संस्थापक सिमरन रंधावा ने बताया कि शहर में काफी लोग ऐसे हैं, जिनकी कोरोना महामारी के चलते आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। उन्हें दो वक्त का खाना भी नहीं मिल पा रहा है। इसी के चलते संस्था ने इस बार गुरू पूर्णिमा पर कोई आयोजन नहीं किया और शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर भंडारा लगाकर जरूरतमंदों को भोजन व चाय उपलब्घ कराई। उन्होंने बताया कि भंडारे का आयोजन लगातार जारी रहेगा और इसमें संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की
Previous Post Next Post