रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी प्रदेश भर में बढ़ती जा रह है। सभी दलें अपनी पृष्ठभूमि को मजबूत करने में लगी हुई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा नेता जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर 5 अगस्त को सभी जिलों में तहसील स्तर पर “समाजवादी साइकिल यात्रा” निकालेगी।
इस बाबत गाज़ियाबाद सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी आंदोलन के नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर आगामी 5 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जनपद की तहसील स्तर पर ‘‘समाजवादी साइकिल यात्रा‘‘ निकाली जाएगी। यह यात्रा 5 से 10 किलोमीटर तक चलेगी।