रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय जिस प्रकार अपनी छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कला क्षेत्र में भी विभिन्न ऑनलाइन एक्टिविटीज के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है, उसका परिणाम अभी हाल में ही देखने को मिला। गाजियाबाद डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से ऑनलाइन जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने लाजवाब प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग में व अलग अलग डांस स्टाइल में विद्यालय की रितिका चौधरी (लोक नृत्य),त्रिशा सिंह (इंडियन बॉलीवुड) धैर्या वार्ष्णेय (सेमी क्लासिकल) पलक मित्तल (फ्री स्टाइल) नैना राजपूत (हिपहॉप) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके साथ  वहारभी राय(सेमी क्लासिकल) श्रुति त्रिपाठी (लोक नृत्य) डिंपल (लोक नृत्य) नंदिनी (इंडियन बॉलीवुड)ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और वैष्णवी त्यागी ( वेस्टर्न बॉलीवुड)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल व प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई देते हुए सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा की ,और आगे आने वाली प्रतियोगिता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Previous Post Next Post