रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- ज्वालापुर क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश राठोर पर चल रहे महिला दुष्कर्म के मामले में पीड़ित महिला द्वारा अपना केस वापस ले लिया गया है। महिला दुष्कर्म मामले में विधायक सुरेश राठोर पर भाजपा नेत्री के दुष्कर्म तथा पीड़ित महिला को डराने और धमकाने का मामले में अब नया मोड़ आ गया है। 

आरोप लगाने वाली भाजपा महिला ने विधायक सुरेश राठौर पर दुष्कर्म मामले में अपना आरोप वापस ले लिया है। महिला द्वारा वीडियो जारी कर कहा गया है कि वह बिना किसी दबाव के अपना केस वापस ले रही है और इस पूरे प्रकरण में महिला ने विधायक से माफी भी मांगी है। इस संबंध में विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा है कि वह शुरू से ही किसी साजिश के तहत अपने आरोपों को निराधार बता रहे थे। उन्होंने कहा वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि देर से ही सही महिला को सच्चाई का ज्ञान हुआ है और सत्य सबके सामने उजागर हो गया है।
Previous Post Next Post