निर्मल सिंह नामधारी
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पूर्व पार्षद निर्मल सिंह नामधारी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी सतगुरु रामसिंह के नाम पर रखने की मांग की है।
पूर्व पार्षद नामधारी ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रिटिश काल का एक कलंक किंग जार्ज अस्पताल के नाम से आज भी कायम है। इस अस्पताल का नाम सतगुरु रामसिंह किया जाना चाहिए। सतगुरु भारतीय स्वतंन्त्रा संग्राम 1857 के अग्रणीय नायक (गद्दर के बाद कूका विद्रोह) रहे हैं। सदगुरु राम सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों नामधारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी।
उन्होंने भारत की स्वन्त्रता के लिए नामधारी आन्दोलन शुरू किया था जो गांधी जी के आन्दोलन से भी बढ़ कर था और वह 1947 तक चलता रहा। 17 जनवरी 1872 को 67 नामधारियों को अंग्रेजों ने तोपों से उड़ा दिया और सैकड़ों को फांसी दे दी थी।
सतगुरू राम सिंह को लुधियाना से ले जाकर इलाहाबाद के किले में कैद रखा और वहां से रंगून निर्वासित कर दिया। सतगुरु की देशभक्ति व आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस अस्पताल के नामकरण सतगुरू राम सिंह अस्पताल किया जाना अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश केमेकरोर्बट गंज शहर का नाम चन्द्रशेखर आजाद नगर के नाम किया जाए।