रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- श्री शिव मंदिर पटेल नगर सेकंड बी ब्लॉक में सावन शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष तैयारि कि गई। शिवाले को सजाया गया। और सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्तजनों का जलाभिषेक कराया गया। प्रमोद उपाध्याय ने अपने परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया और भोले बाबा से प्रार्थना की जल्द से जल्द इस महामारी से सब को मुक्ति मिले। 

महंत विजय गिरी जी महाराज ने बताया कि सावन की शिवरात्रि का महत्व इसलिए भी है। क्योंकि सावन का संबंध सीधा शिव और शिवा से माना जाता है। इसी महीने में देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने देवी पार्वती को अर्धांगिनी यानी पत्नी बनाने का वरदान दिया था। और साथ ही देवी पार्वती को यह भी वचन दिया था कि जो भक्त सावन में उनकी भक्ति करेंगे उनकी भक्ति निरर्थक नहीं होगी। यानी असफल नहीं होगी। 

भक्तों को उनके योग्य फल और पुण्य की प्राप्ति अवश्य होगी। इतना ही नहीं सावन के महीने में भगवान शिव अपने रुद्र रूप से सृष्टि का संचालन करते हैं।और पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में मौजूद होते हैं। इसलिए सावन की शिवरात्रि पर इनकी पूजा अधिक फलदायी मानी जाती है। सेवा में लगे शिवरात्रि पर श्री शरणम परिवार के सभी पदाधिकारी हिमांशु पाराशर, आनंद ठाकुर, मेहर चंद शर्मा, चौ सुंदर भाटी, गोपाल यादव,सागर मलिक, राहुल सरना, विनीत त्यागी, पंडित अभिषेक पांडे पंडित शीतल शुक्ला जी ने शिवरात्रि पर व्यवस्था संभाली।
Previous Post Next Post