रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- भोपुरा मंडल में शक्ति केंद्र संख्या 1,5,6 ,8 एवं 9 गगन विहार भोपुरा पंचशील कॉलोनी सिकंदरपुर में वार्ड नंबर 5 गगन विहार बीएल इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। मंडल की ओर से आयोजित मन की बात कार्यक्रम में मंडल प्रभारी दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना, ने उपस्थित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात का पूरा संबोधन ध्यानपूर्वक देखा व सुना।

मन की बात कार्यक्रम के पश्चात पांचो शक्ति केंद्र के संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एवं प्रभारियों के साथ बैठक की तथा बूथ समितियों का सत्यापन किया। मंडल प्रभारी बलदेव राज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सत्यापन करते वक्त किन किन बातों का ध्यान रखना है और क्या करना है विस्तार से सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को जानकारी दें तथा मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना के साथ जमा की गई सत्यापन बूथ समितियों मैं से फोन करके समिति के सदस्यों का सत्यापन भी किया और पांचों शक्ति केंद्र की बूथ समितियों को मंडल अध्यक्ष के पास जमा कराया। मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी 31 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा करेंगे। 

आज मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड 5 गगन विहार पार्षद चतुर सिंह प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष उदयवीर भोला राजकुमार चंदेला विपिन डागर महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा सुनील धामी गुड्डू पांडे, हरपाल परेवा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य प्रियंका पांडे, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र सेन, ओमेंद्र कसाना, बलवंत रावत अनिल कुमार, बूथ अध्यक्ष देवी राम कसाना, विनोद कुमार, वार्ड अध्यक्षधर्मेंद्र शर्मा, हिमांशु शर्मा, बृजेश कसाना, योगेंद्र डागर उत्तम शर्मा राजेंद्र दीपांशु गौरव ठाकुर दीपक परेवा रामानुज प्रसाद, सोनू डागर हरीश कुमार, अशोक कुमार, अमर सिंह, सहित काफी संख्या में भोपुरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post