रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- भारत बंद का संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को ऐलान किए जाने से इसको लेकर तमाम किसान संगठनों ने बैठक शुरू कर दी है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने बताया कि सोमवार को सभी किसान रुड़की कैनाल रोड और प्रशासनिक भवन में एकत्र होकर समस्त बाजार बंद कराएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी संगठनों से भी बात की गई है। वह स्वेच्छा से बाजार को बंद करेंगे और दूसरी और पुलिस प्रशासन ने भी भारत बंद को लेकर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।                                                   
पुलिस अधीक्षक देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जबरन बाजार बंद कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएग सभी जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। कानून व्यवस्था के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।
Previous Post Next Post