रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन 7 अक्टूबर से आरंभ हो जाएगा। 7 अक्टूबर से 7 शहरों में हेली सेवाएं आरंभ होने जा रही है। उत्तराखंड हवाई सेवा संचालन हेतु वयुऀअल माध्यम से सचिवालय में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केंद्रीय नागर विमानन विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया आदि ने बैठक में हिस्सा लिया ।                             

सिंधिया ने कहा कि 7 अक्टूबर से जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। आगामी अक्टूबर को देहरादून से श्रीनगर, देहरादून से गोचर, हल्द्वानी से हरिद्वार, पंतनगर से पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़ से सहस्त्रधारा, गोचर से सहस्त्रधारा, हल्द्वानी से धारचूला के बीच हेली सेवाओं का संचालन होगा। इसी के साथ उत्तराखंड में 13 हेली पोर्टो के लिए जमीन चिन्हित की गई है। इसमें 11 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। 8 को टेंडर प्रक्रिया भी 20 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएगी।                               

एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जाएगी। उत्तराखंड में एटीएफ पर वेट अधिक है। इसको कम करने का सुझाव दिया गया है। इससे राज्य में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और राजस्व में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य को दी जाने वाली सुविधा हेतु केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।
Previous Post Next Post