रिपोर्ट :- विकास शर्मा  


गाज़ियाबाद :- ज्वालापुर के पांडे वाली में गोगा मेडी पर ऐतिहासिक गूगल मेले का शुभारंभ आज हुआ।  मेले की प्रबंध कारी संस्था पंचायती धड़ा फराहएडियन के पदाधिकारियों ने परंपरागत रूप से गोगा जी महाराज की पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की। कोविड-नियमों के चलते 3 दिवसीय मेले का आयोजन प्रतीकात्मक रूप से किया जा रहा है। मेले के दौरान कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा। म्हारी परिसर के बाहर लगने वाली दुकानें भी इस वर्ष नहीं लगाई जाएंगी । केवल म्हारी परिसर में ही प्रसाद आदि की दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई है। कोविड के चलते मेले का आयोजन सांकेतिक रूप से किया जाएगा।                                                           
पंचायती अखाड़ा फराह एडियन के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ व महामंत्री सचिन कौशिक ने बताया कि कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मेले का आयोजन सांकेतिक रूप से किया जा रहा है। मेले को पूजा अर्चना वह दर्शन कराने तक सीमित रखा गया। उमाशंकर वशिष्ठ और सचिन कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष बड़े स्तर पर गूगल मेले का आयोजन किया जाता है। 

लेकिन कोरोना महामारी के चलते मेले में आने वाले श्रद्धालुओं गण शारीरिक दूरी बनाकर वह मार्क्स आदि लगाकर  पूजा अर्चना कर दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं से कोविडनियम के पालन कराने के लिए संस्था की ओर से स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले गोगा जी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। प्रतिवर्ष लगने वाले गूघाल मेले में गोगा जी महाराज के दर्शन व पूजा-अर्चना करने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु गण आते हैं।
Previous Post Next Post