रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- ज्ञान पीठ केन्द्र 1स्वरूप पार्क जीटी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में मंगलवार को “हिन्दी दिवस समारोह” का आयोजन वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेत्री राजदेवी पूर्व सदस्य महिला आयोग उप्र ने किया। मुख्य वक्ता रामदुलार यादव कार्यक्रम में शामिल रहे, संचालन संजू शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला सभा समाजवादी पार्टी ने, आयोजन इंजीनियर धीरेंद्र यादव ने किया। महिला उत्थान संस्था की  राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु राय ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किया। हिंदी दिवस के अवसर पर सपना अस्थाना, आरती मित्तल, दीपा शर्मा, मिलिन्द लता त्यागी, हेमलता, नेहा सिंह, वंदना शर्मा, रूपकिशोर, अनुराग त्यागी, पूनम तिवारी को शाल भेंट कर, माला पहना कर सम्मानित किया गया।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 से मनाया जाता है विश्व में बोली जाने वाली तीसरी भाषा हिंदी है इसके बाद भी यह राष्ट्रभाषा नहीं बन पाई राजभाषा बनी हुई है। हमें हिंदी साहित्य में लेखकों कवियों द्वारा बताए गए प्रेम, सहयोग, समर्पण और सद्भाव के मार्ग पर चलकर देश समाज और व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के पथ पर चलकर कार्य करना चाहिए। नफरत, असहिष्णुता, भ्रम और पाखंड को दूर करने का प्रयास करना चाहिए जिसके लिए संत कबीर, गुरु नानक देव जी ने अथक प्रयास किया
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता रामदुलार यादव ने कहा कि हिंदी दिवस के अवसर पर मैं कवियों लेखकों को नमन करता हूं जिन्होंने हिंदी को भाषा के रूप में वद्ध किया तथा लोक में प्रचलित किया, आदिकाल में चंद्रबरदाई, आल्ह कवि जगनिक ने, भक्ति काल में संत कबीर, गुरु नानक देव, संत तुलसीदास, सूरदास, मलिक मोहम्मद जायसी ने, रीतिकाल में बिहारी और केशवदास ने तथा आधुनिक काल में जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, डॉ हजारी प्रसाद द्विवेदी, मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी को उच्च स्थान पर अपनी लेखनी से  पहुंचाने का काम किया। हम उनके बताए मार्ग पर चलकर देश, समाज और परिवार में समरसता, समतामूलक और शोषण विहीन समाज बना सकते हैं।

कार्यक्रम को छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अंशु ठाकुर ने भी संबोधित किया श्रीमती राज देवी चौधरी पूर्व सदस्य राज्य  महिला आयोग, सरदार अवतार सिंह काले, इंजी धीरेन्द्र यादव, किरण कालिया महानगर अध्यक्ष, श्रीमती संजू शर्मा उपाध्यक्ष महिला सभा सपा जनपद गाजियाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला उत्थान संस्था बिंदु राय, साधना अस्थाना, आरती मित्तल, दीपा शर्मा, मिलिंद लता त्यागी,  हेमलता, नेहा सिंह, वंदना शर्मा, रूपकिशोर, अनुराग त्यागी, पूनम तिवारी, अनीता सिंह, जुबेर चौधरी, शेखर चौधरी, अंजू वैध, पूनम तिवारी, भव्या, आरती रावत,  रेनू पुरी, रोजी, नितिन ठाकुर, गुड्डू यादव, सुरेंद्र यादव, अंकित राय, केदार सिंह, प्रेम चंद पटेल, हरिशंकर यादव,  शंभू नाथ यादव, हाजी मोहम्मद, सलाम, दिलीप कुमार यादव, राकेश गोस्वामी,  अखिलेश कुमार शुक्ला आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे।
Previous Post Next Post