रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा के लिए आज भाजपा महानगर कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया l बैठक को महानगर गाजियाबाद के प्रभारी महेंद्र धनोरिया ने संबोधित किया।
श्री धनौरिया ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि मजबूत बूथ समितियों की संरचना ही भाजपा की विजय का आधार है। मजबूत बूथ समितियों के निर्माण से बूथ विजय का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा ने अपनी सरकारों में प्रदेश को अपराध व अपराधियों के हवाले कर दिया था। भाजपा सरकार की आधारशिला पार्टी के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रखी गई।
 
उन्होंने महानगर के मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से बातचीत करते हुए कहा कि बूथ स्तर मजबूत होने से ही जनता की समस्याओं का हल व जनता से संवाद आसान होगा। महानगर गाजियाबाद द्वारा बूथ सत्यापन अभियान के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद भी दिया l
इस अवसर पर मुरादनगर विधानसभा के प्रभारी गोविंद चौधरी और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया l

बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री पप्पू पहलवान , गोपाल अग्रवाल  ,राजेश त्यागी  ,सुशील गौतम  ,मंडल प्रभारी विजय मोहन  ,पृथ्वी सिंह कसाना  ,प्रशांत चौधरी  ,अश्वनी शर्मा  ,मोनिका पंडिता  ,संजय कश्यप  ,अजय शर्मा  ,योगेंद्र त्रिपाठी  ,राजेंद्र यादव  ,वीरेश्वर त्यागी ,मंडल महामंत्री विपिन सुल्तानपुर  ,मंडल अध्यक्ष अमित रंजन  ,नवनीत गुप्ता  ,राजन आर्य , अजय शुक्ला  ,देवेंद्र त्रिपाठी  ,विनीत शर्मा  ,नितिन गोयल  ,सुधीर त्यागी  ,सुखदेव त्यागी  ,कुलदीप कसाना  ,पंकज राय  , रिजवान खान उपस्थित रहे l
Previous Post Next Post