रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने बड़े निर्णय लेकर देश को बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।                                  

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी सचिव महंत रवींद्र पुरी जी के  सानिध्य में विशेष रूप से पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। महंत रवींद्र पुरी जी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को भारत का लोहा मानना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना मजबूत हुई है। दुश्मन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में भारतीय सेना सक्षम है। 

प्रधानमंत्री की लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। जन सरोकारों के माध्यम से राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाने से मोदी सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कश्मीर में धारा 170 हटाकर प्रधानमंत्री ने बड़ा साहसिक कार्य किया है। उन्हीं के कार्यकाल में राम मंदिर जैसे बड़े कार्य का निर्माण हुआ है।
Previous Post Next Post