रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को गाज़ियाबाद आगमन पर कहा कि बहुजन कल्याण यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में निकाली जाएगी। पूरे उत्तर प्रदेश में बढाने की कोशिश चल रही है। आरपीआई के पुराने दिन लाने की हमारी कोशिश की हैं। इसको लेकर ही बहुजन कल्याण यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में निकाली जाएगी। जो कि 26 सितंबर से सहारनपुर से शुरू होगी। जिसके बाद 18 दिसंबर को रामाबाई अंबेडकर मैदान है वहा बड़ी रैली होगी। जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए। कहा कि सपा कह रही 2022 के चुनावों में 400 सीट आ रही है। सपा वालो ने एक जीरो जायदा लगा दिया है। 40 सीटो पर सिमट जाएगी सपा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया यूपी में भाजपा से बात करके 20 से 25 सीटो पर यूपी में चुनाव लड़ेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी में दलित उत्पीड़न के मामले बसपा सरकार में जायदा हुए थे। योगी सरकार में दलित समाज खुशाल है। 
आज गाजियाबाद आगमन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अभिनव सिंघल को आरपीआई में उत्तर प्रदेश  युवा विंग का अध्यक्ष बनाया
Previous Post Next Post