सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- पैराडाइस क्लब द्वारा रविवार को क्लब की सदस्य अलका गुप्ता के कविनगर स्थित आवास पर शिक्षक दिवस मनाया गया। समारोह में गणेश स्थापना भी की गई। शिक्षक दिवस के लिए अलका गुप्ता ने पूरे घर को क्लास रूम की तरह सजाया। क्लब की संस्थापक मेघना बंसल, मीनाक्षी, सपना, गति गर्ग, प्रिया, उषा, अंबिका, विजेता, रेनू, रश्मि, ममता, रीता गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव आदि ने गुरू व विद्यार्थी बनकर गुरू-शिष्य पर लघु नाटिका का मंचन किया। लघु नाटिका से उन्होंने संदेश दिया कि गुरू का दर्जा भगवान से भी उंचा है। गुरू ही एक बच्चे को संस्कारित व शिक्षित कर उसका ना सिर्फ सही मार्गदर्शन करता है, वरन उसे उसकी मंजिल तक भी पहंुचाता है। गुरू की दी शिक्षा ही उसे सफलता दिलाती है। समारोह की शुरूआत मंजू सिंघल ने गणेश वंदना से की। अलका गुप्ता ने क्लब की सभी सदस्यों को गिफट भी दिए।