रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- व्यापारी सुरक्षा फोरम महानगर इकाई के पुनः गठन के लिए कविनगर में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोयल के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिस में शहर की महापौर आशा शर्मा की संस्था की संरक्षण होने के नाते गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसहमति से प्रदेश मंत्री के लिए रजनीश बंसल को नियुक्त किया गया तथा महानगर संरक्षक अनिल सावरिया, अध्यक्ष आर के गोयल, महामंत्री शरद गर्ग व कोषाध्यक्ष के लिए इंद्रमणि अग्रवाल को चुना गया। 

बैठक में अशोक गोयल ने बताया कि संस्था सभी अन्य व्यापार मंडलों के साथ कॉर्डिनेट करके चलेगी। व्यापारी हितों के लिए संस्था का एक एक पदाधिकसरी वचनवद्ध है। सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई है जिन की जानकारी बहुत से व्यापारियों को नही हो पाती है संस्था ऐसे सभी पात्र सदस्यों तक संपूर्ण जानकारी पहुँचाएगी। संस्था की प्रदेश में 44 जिले में सफलता पूर्वक इकाईयां कार्य कर रही है जो व्यापारियों के हक के लिए हमेशा तैयार रहती है। 

गाजियाबाद इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष आरके गोयल का अनुभव हम सभी के काम आने वाला है। इस अवसर पर रजनीश बंसल व अनिल सावरिया ने कहा कि यदि सभी व्यापारी संगठित होकर रहे तो व्यापारियों को अपना हक दिलाने से कोई नही रोक सकता। बैठक में मुख्यरूप से मुकेश गोयल(वस्त्र लोक), राकेश बाटला, धर्मेंद्र सोहेल, सतीश गर्ग, अमर दत्त शर्मा, संग्राम सिंह, रवि गर्ग, विपुल अग्रवाल व नीरज गोयल उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post