रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- हरिद्वार तथा ज्वालापुर क्षेत्र में नवरात्रि अवसर पर व्रत में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। हरिद्वार में फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित 20 से अधिक लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में कनखल और ज्वालापुर में मिलावटी कुट्टू के आटे खाने से कई लोग उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने व्रत दौरान कुट्टू आटे सेवन की  बात कहीं। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने शुरू हो गई।             
 
वही रायवाला क्षेत्र के हरिपुर कला में भी नवरात्रि अवसर पर 30 से अधिक लोगों कुट्टू के आटे का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। रायवाला में जहां पीड़ितों को रायवाला में पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है हरिद्वार में फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों की हालत में भी धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है। प्रभारी सीएमएस चंदन सिंह मिश्रा ने बताया उल्टी दस्त से पीड़ित कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में शिकायत की थी। जिसके बारे में बताया कुट्टू के आटे से के सेवन करने से अचानक उनकी हालत बिगड़ गई जहां उनकी इलाज में सुधार बताया जा रहा है।                                                                   
वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस प्रकरण में जहां से कुट्टू के आटे की खरीदारी लोगों ने की थी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दुकानदारों आटे के सप्लायर की जानकारी भी ली जा रही है । पिछले साल भी रुड़की में नवरात्र व्रत दौरान 100 से अधिक लोग कुट्टू के आटे के सेवन से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। अप्रैल माह में भी रुद्रपुर में 9 से अधिक लोग कुट्टू के आटे की पूरी खाने से बीमार हो गए थे।
Previous Post Next Post