रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- 5 प्रदेशों में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने देश भर में सदस्यता अभियान शुरु कर दिया है। लखनऊ में सदस्यता अभियान की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह ने की। इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होने के लिए महानगर संगठन ने आरडीसी स्थित एक इंस्टीट्यूट में महानगर पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने जो रणनीति तैयार की है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी के इस सदस्यता अभियान की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगभग ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। भाजपा की तैयारी है कि जनवरी तक इस सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ नए सदस्य शामिल करते हुए इस संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महामंत्री पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post