सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- हेमा शारदा को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन, महिला विंग की राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख बनाया गया है। उनके राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख बनने पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।  हेमा शारदा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय एवं अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। 

उन्हें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की दायित्व निर्धारण समिति की संस्तुति व संगठन के मुख्य संरक्षक इंद्रदेव कुमार के निर्देश पर संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर महिला विंग का राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख बनाया गया है। हेमा शारदा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी।
Previous Post Next Post