सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- राम चमेली चडढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज द्वारा नई शिक्षा नीति पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। अतिथि व्याख्यान में छात्राओं को नई शिक्षा नीति के बारे में बताया गया। मुख्य वक्ता डॉ रेखा अग्रवाल ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति से अवगत कराया। नई शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण पहुलओ के साथ शिक्षा के क्षेत्र में किए गए परिवर्तन के बारे में भी उन्होंने छात्राओं को बताया। 

छात्राओं ने नई शिक्षा नीति से सम्बंधित कई सवाल भी पूछे जिनका डॉ रेखा अग्रवाल ने उत्तर देकर उनकर जिज्ञासा को शांत किया।  संचालन डॉ नीलम श्रीवास्तव व नेहा माहेश्वरी ने किया। प्रधानाचार्य डॉ नीतू चावला ने सभी का स्वागत किया। सीईओ आदित्य कॉल, शशि खन्ना आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post