सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- भविष्य फाउंडेशन द्वारा माया ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता गुप्ता को मां दुर्गा शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए मिला। विशेष रूप से नशा मुक्त अभियान चलाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। ममता गुप्ता को मां दुर्गा शक्ति अवार्ड भविष्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने दिया और आशा व्यक्त की कि वे इसी प्रकार समाज सेवा कर जहां जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी, वहीं समाज को नशा मुक्त करने के लिए भी अपना योगदान देती रहेंगी।
Previous Post Next Post