रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भाजपा युवा मोर्चा गोविंदपुरम मंडल द्वारा मंडल कमेटी में मंत्री पद के दायित्व का निर्वाहन कर रहे युवा नेता शिवम शुक्ला के जन्मदिवस के अवसर पर वैक्सीनेशन पर्व का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा महानगर के मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी ने स्वास्थ विभाग के सहयोग से निशुल्क वैक्सीनेशन केम्प का आयोजन मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा त्यागी के नेतृत्व में किया गया। 

निशुल्क वैक्सीनेशन केम्प का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश तथा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी द्वारा फीता काटकर किया गया। वैक्सीन लगवाने आए सभी नागरिकों ने भाजपा के युवा नेताओं के द्वारा इस समाज सेवी कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा मंडल मंत्री शिवम शुक्ला द्वारा मधुबन बापू धाम में अपने निवास पर किया गया। 

शिविर के दौरान मुख्य रूप से महानगर मंत्री धीरज शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशुतोष शर्मा , श्याम शर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शिसोदिया,राम त्यागी,पार्षद अमित डबास,मनीष मित्तल, अभिजीत मुखर्जी, योगेश शर्मा,महानगर महानगर व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। कैम्प संचालन में स्वास्थ विभाग की ओर से डॉक्टर मधुलिका ,पारुल शर्मा व काजोल कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा।
Previous Post Next Post