रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला  शुरू हो गया है।  पहले नेताओं में ट्विटर वार फिर पोस्टर वार शुरू हुआ तो वहीं अब कार्टून वार शुरू हो गया है। भाजपा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से सपा अध्यक्ष अखिलेश पर तंज कसा गया है। कार्टून को ट्वीट कर लिखा गया कि एक लड़के ने अपने पिताजी से उनकी साइकिल छीन ली, फिर उस साइकिल का बुरा हाल करके छोड़ दिया, अब वो लड़का ‘बाईस साइकिल’ के ख्वाब देख रहा है। जो एक न संभाल पाया वो ‘बाईस’ क्या संभालेगा? बाईस नहीं मिलेंगी बबुआ! न यकीन हो तो एक बार ‘बुआ’ से पूछ लो। का ट्विटर पर कैम्पेल चलाया जा रहा है।

बता दें कि विपक्ष के नेता अखिलेश यादव, मायावती, प्रियंका गांधी हमेशा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ट्विटर पर घेरते नजर आते है। फिलहाल चुनाव से पहले पार्टियों को जनता को अपने पक्ष में करने का एक हथियार के रूप में ऐसे शब्दों का प्रयोग करती है । अब आने वाला समय ही बताएगा कि 2022 में जनता किसे सत्ता की चाभी सौंपती है। फिलहाल इसे लेकर सपा ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को अपमानित करने वाले भाजपा के कार्टून को बनाने के लिए जनता तैयार बैठी है। 
Previous Post Next Post