बा० ब्रह्मचारिणी माँ कौशल


रिपोर्ट :- अजय रावत 


गाजियाबाद :- दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र वर्धमानपुरम मेरठ रोड ग़ाज़ियाबाद में श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रसंत श्वेत पिच्छाचार्य श्रीविद्या जी मुनिराज के परम शिष्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज ससंघ श्री 108 विभंजन सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में मनाया जा रहा है। यह सम्पूर्ण आयोजन मॉं श्री कौशल जी के दिशा निर्देशन में एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जय कुमार जी निशांत द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
  
इस कार्यक्रम में प्रतिदिन मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह,महापौर आशा शर्मा, रामनिवास गोयल विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली सरकार,सत्येन्द्र कुमार जैन स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली सरकार,अतुल गर्ग राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,डॉक्टर अनिल अग्रवाल सांसद , अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद,डॉक्टर मंजू सिवाच विधायक मोदीनगर, दिनेश गोयल एमएलसी विधायक मेरठ एवं सहारनपुर मंडल,विकास तेवतिया चेयरमैन मुरादनगर मयंक गोयल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गाज़ियाबाद,एवं संतोष यादव एडिशनल कमिशनर भारत सरकार, राजेश प्रकाश एडिशनल कमिशनर एन सी आर, राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद, अशोक पटेल पुलिस उपाधीक्षक मुरादनगर, शुभांगी शुक्ला एसडीएम, अंशु जैन सीओ कविनगर समेत अनेकों गणमान्य राजनेता प्रशासनिक अधिकारी एवं पूरे देश से जाने माने विद्वान एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित होंगे। 

27 नवंबर को ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक से पूर्व की क्रियाएँ होगी। 28 नवंबर को गर्भ कल्याण के बाद की क्रियाएँ दिखाई जाएंगी एवं विभिन्न कार्यक्रम भी पूरे दिन होंगे।सोमवार 29 नवंबर को जन्म कल्याणक की क्रियाएँ एवं साथ में रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएंगी। 30 नवंबर को तपकल्याणक के साथ साथ अन्य कार्यक्रम पूरे दिन होंगे।एक दिसंबर को ज्ञान कल्याणक का कार्यक्रम होगा तथा मंत्रों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 2 दिसंबर को मोक्ष कल्याणक का कार्यक्रम सम्पन्न होगा यह सभी कार्यक्रम सुबह 6.50 से रात्रि तक होंगे। प्रतिदिन पूजा पाठ,आरती,प्रवचन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सम्पन्न होंगे।अंत में मंत्रों द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। 

समिति जैन समाज के साथ साथ सभी संप्रदाय के लोगों से निवेदन करती है कि भव्य धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें। यह जानकारी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा के मुख्य संयोजक जीवेर्न्द,शासन प्रशासन मीडिया प्रभारी अजय जैन,महामंत्री सुधीर जैन और कार्यकारी अध्यक्ष आरसी जैन आर्किटेक्ट के द्वारा दी गई।
Previous Post Next Post