रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- 107 वर्ष पूर्व पहले यानी सन 1913 में चोरी हो गई मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति अब भारत वापस आ गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस 300 वर्ष पुरानी मूर्ति को वापस लाकर बनारस में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित करने की घोषणा मात्र से ही काशी के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी और अब उनका सपना साकार होने जा रहा है। ऐसा ही नजारा आज जनपद गाजियाबाद मोहन नगर के दुर्गा मंदिर में देखने को मिला। गाजियाबाद से काशी का सफ़र 18 जिलों में से जन सामान्य की भागीदारी से पूर्ण होते हुए मां अन्नपूर्णा देवी प्रतिमा की शोभा यात्रा अपने 4 दिन के सफर से काशी पहुंचेगी। देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कनाडा के मैकेंजी आर्ट गैलरी से आई मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग व केंद्र सरकार के मंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्राप्त करने के उपरांत महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की देख रेख में पूर्ण विधि-विधान व पूजन के साथ मोहन नगर स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में वंदन अभिनंदन किया गया। मां अन्नपूर्णा देवी की रथ यात्रा का प्रवेश यूपी के द्वार से होने पर पेसिफिक मॉल पर शानदार वंदन अभिनंदन का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से आयोजित किया गया। उसके बाद साहिबाबाद मंडी पर मंडल की टीम व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिती में पुष्प वर्षा करते हुए अभिनंदन किया गया। तदोपरान्त रथयात्रा मोहन नगर मन्दिर पहुंची। जहां पर पूरे विधि विधान से मां अन्नपूर्णा देवी के पूजन अभिनंदन के लिए गाजियाबाद लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, महंत नारायण गिरि महाराज, महापौर आशा शर्मा, एम एल सी दिनेश गोयल, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक नन्द किशोर गुर्जर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यहां से शोभायात्रा के बढ़ते हुए नए बस अड्डा पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष नन्दग्राम मंडल के कार्यकर्ताओं व जन सामान्य की भागीदारी के साथ स्वागत अभिन्नदन किया गया। इसके बाद घंटाघर के समीप मेन रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता के मंडल, सभी प्रकोष्ठों तथा मीडिया विभाग के द्वारा जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ पुष्प वर्षा करते हुए शानदार अभिनन्दन किया गया। मां अन्नपूर्णा देवी के शोभा यात्रा का ये स्वागत अभिनंदन यूं ही जारी रहते हुए राकेश मार्ग पर और अंत में लालकुआं पर पार्टी कार्यकर्ताओं व सामान्य सर्व जन की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। यहां के बाद शोभा यात्रा की बागडोर जनपद गौतबुद्धनगर की टीम को सौंप दी गई। मां अन्नपूर्णा देवी की भव्य शोभा यात्रा अपने तय रूट के अनुरूप जनपद गाजियाबाद, गौतबुद्धनगर, बुलंदशहर, हरिगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इस अवसर पर उपस्थित जन सामान्य की भागीदारी ने शोभा यात्रा की गरिमा को बढ़ाकर गाजियाबाद में मां अन्नपूर्णा देवी प्रतिमा की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाया।
Previous Post Next Post