रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के 14 नवंबर को बुलंदशहर में मेरठ मंडल के पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम के विषय को लेकर वीरवार को गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में बैठ आयोजित की। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी,नगर कमेटी, ब्लाक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी व फ्रंटल और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव एवं गाजियाबाद जिला प्रभारी इरफान सैफी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद करेगी और संगठन को मजबूत करने को लेकर तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय में जानकारी देगी। प्रदेश महासचिव मेरठ मंडल प्रभारी विदित चौधरी ने संगठन को विस्तार और मजबूत करने और आगामी बुलंदशहर में आयोजित प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी

इरफान सैफी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश को योगी सरकार ने पीछे कर दिया है। प्रदेश के कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। पुलिस अभिरक्षा में हत्याएं की जा रही है। किसानों पर गोलियां और गाडी चाढाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के व्याकुल और विचलित वर्गों की तकलीफों के निराकरण के लिए प्रियंका गांधी जी संघर्ष कर रही है। इरफान सैफी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रियंका गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुकी हैं और प्रदेश की जनता धोखेबाज और जुमले बाजों को प्रदेश से खदेड़ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कि प्रदेश की जनता मेहंगाई और बेरोज़गारी से त्राहि त्राहि कर रही है। कांग्रेस पार्टी और हमारी नेता प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता की परेशानी और तकलीफ़ को समझते 7 प्रतिज्ञा की है। बच्चियों के स्मार्टफोन और स्कुटी, 10 लाख का इलाज मुफ्त, बिजली के दामों में कटौती और कानून व्यवस्था को सही करने की प्रतिज्ञा की है। हमारी नेता ने महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाने के उद्देश्य से चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फैसला किया जिससे महिलाओं को राजनीति ताकत मिलेगी।

प्रदेश सचिव नसीम खान, जिला प्रवक्ता सलीम सैफी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वसिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, जिला महासचिव रामप्रकाश कश्यप, जिला सचिव दिनेश ठाकुर, जिला महासचिव ओंकार सिंह जिला महासचिव आरिफ पवार किसान कामगार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राकेश पाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास खारी युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित यादव एससी/एसटी के जिला चेयरमैन पंकज सजानिया एससी/एसटी के शहर चेयरमैन आशीष प्रेमी पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष विजयपाल चौधरी अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष यामीन मलिक अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एहसान अली किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा जिला उपाध्यक्ष मनोज राठी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पारुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष सुनीता उपाध्याय जिला महासचिव बृजेश ठाकुर जिला महासचिव राकेश डब्बू वरिष्ठ नेता वीके अग्निहोत्री राजेंद्र शर्मा जिला कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर गुर्जर लोनी ब्लॉक अध्यक्ष जुल्फीकार त्यागी लोनी नगर अध्यक्ष मिर्जा आफताब बैग मुरादनगर नगर अध्यक्ष रुखसार मलिक सचिव देवेंद्र त्यागी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत त्यागी अशोक कुमार गौतम सचिव दिनेश प्रताप सिंह शंकर ठाकुर चांद वीर चौधरी जिला सचिव संजय शर्मा जिला सचिव विकास कश्यप आदि पदाधिकारी शामिल हुए
Previous Post Next Post