रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- पश्चिमी यूपी किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना रालोद में शामिल हो गए हैं। उनके रालोद में शामिल होने की घोषणा रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने प्रेसवर्ता में की। 

इस अवसर पर यशवीर सिंह ने कहा कि यतेंद्र कसाना के रालोद में शामिल होने पर पार्टी को बल एवं नई दिशा मिलेगी। यशवीर सिंह ने कहा कि रालोद पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। पार्टी बहुजन उदय अभियान के तहत लगातार लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा के साथ होने वाले गठबंधन में रालोद गाजियाबाद में 4 सीटें मांग रही है। 

कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल हुए यतेंद्र कसाना ने कहा कि किसान होने के नाते उनका पुराना नाता राष्ट्रीय लोकदल के साथ है। कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे हैं जो काम करने वालों को पसंद नहीं करते हैं। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, पूर्व मुरादनगर प्रत्याशी अजय प्रमुख, पूर्व राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, अजयवीर सिंह एडवोकेट, शुभेदु कौशिक, जितेंद्र कसाना, ओडी त्यागी, भूपेंद्र बॉबी, हिमांशु नागर हिमांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post