रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- धर्म नगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा व गुरु पर्व पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु गण गंगा स्नान हेतु आ रहे हैं। हरिद्वार के गंगा घाटों में तथा हर की पौड़ी पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु कल शाम से ही श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो गया था।          

श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान उपरांत पूजा अर्चना कर अपने गुरुओं को नमन कर परिवार के लिए मंगल कामना कर रहे हैं गुड़गांव से अपने परिवार के साथ आए श्रद्धालु नंदलाल सहदेव ने बताया कि वह प्रतिवर्ष श्री बदरीनाथ धाम तथा स्नान पर्व हेतु आते रहते हैं। कोरोना काल के कारण यह सिलसिला छूट गया था। इस साल में अपने  पोते व दोहते के साथ स्नान हेतु आएं हैं।                                   

हरिद्वार के बाजारों में श्रद्धालुओं के आने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। कोरोना काल में हरिद्वार का व्यापार पूर्णता ठप हो गया था। उत्तराखंड शासन द्वारा भी चार धाम यात्रा पर रोक लगाई हुई थी। जिससे व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी से जूझ रहे थे। ऐसे में प्रशासन द्वारा यात्रा और स्नान  पर्व पर प्रतिबंध हटाने ने से इन से जुड़े हुए व्यापार में व्यापारियों को लाभ मिलेगा। वहीं राज्य के आय के स्रोत में भी वृद्धि होगी।                                                   

कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है। स्नान को सकुशल संपन्न कराने हेतु हरिद्वार को नो जोन में बांटा गया है। पुलिस अधिकारी गण स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए हैं। स्नान की पूर्व संध्या से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। शहरी क्षेत्रों में घुड़सवार पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है। प्रशासन इस साल के आखिरी स्नान हेतु पूर्ण तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
Previous Post Next Post