रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- कार बाजार के संचालक राजा ओबराय व उनके भाई कपिल ओबराय के लिए इस बार का भाई दूज पर्व ढेर सारी खुशियां लेकर आया। यह पर्व उनके लिए यादगार व स्पेशल बन गया। उन्हें 15 वर्ष बाद भाई दूज पर अपनी बहन अंजू से टीका लगवाने का मौका मिला। कार बाजार के संचालक राजा ओबराय, जिन्हें राजा भैया के नाम से भी जाना जाता है, उनकी बहन अंजू 30 वर्ष से यूरोप के नार्वे देश में रहती हैं। इसी के चलते उनका भारत में आना बहुत कम रहता है। इन 30 वर्ष में वे चार-पांच बार भारत आईं, मगर भाई दूज के मौके पर वे अभी तक एक बार 15 वर्ष पहले ही आ पाई थीं। दोनों भाई उन्हें भाई दूज पर्व पर बहुत याद करते थे। इस बार उनकी बहन 15 वर्ष बाद भाई दूज के पर्व पर आईं तो दोनों भाईयों के लिए पर्व यादगार बन गया। राजा ओबराय ने बताया कि अंजू से 15 वर्ष बाद मिलकर उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। इस बार का भाई दूज का पर्व सभी के लिए अनमोल व यादगार बन गया है।
Previous Post Next Post