सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


बुलंदशहर :- भाजपा की बुलन्दशहर प्रभारी कविता सिरोही के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने सभी संगठनों में संगठनात्मक कार्य तय समय सीमा में संपन्न करा लिए।  कमल शक्ति संवाद का कार्यक्रम भी योजना अनुसार समय से संपन्न हुआ इसके लिए बुलन्दशहर प्रभारी कविता सिरोही ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जी-जान से जुटी हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वे दिन-रात काम कर रही हैं। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज बुलंदशहर जनपद सबसे अधिक 31 मंडलों वाला जिला बन गया है। कविता सिरोही ने चुनाव को लेकर भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तय की।
Previous Post Next Post