रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- सिविल डिफेंस के नगर प्रखंड की पोस्ट एक, दो व तीन के संयुक्त तत्वाधान में हिन्डन विहार में बालाजी मंदिर के पास जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया। इस कैंप में दर्जनों लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कैम्प के दौरान सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक अशोक गौतम ने गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा उचित निर्देश दिए।                                     
इस कैम्प के प्रभारी स्टाफ आफिसर मनोज अग्रवाल ने बताया कि हिन्डन विहार के बहुत सेे निवासी अभी तक वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे। उन सभी की सुविधा के लिए यह कैम्प आयोजित किया गया है। इस कैंप में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित नीरज भटनागर एवं डिवीजनल वार्डन राजेंद्र शर्मा ने सभी वार्डन की हौसला अफजाई की। इस कैंप के आयोजन में संजय बघेल का विशेष सहयोग रहा।  

कैम्प में सुधीर कुमार, राजकुमार तोमर,शैंकी शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर, संध्या त्यागी, रेखा अग्रवाल, विनोद कर्दम, आशु कुमार, विनोद तोमर, पल्लवी शर्मा, राहुल शर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, महेश चंद, शिवराज सिंह, अनुराधा, राकेश गुसाईं, प्रदीप बाली आदि ने सहयोग किया।
Previous Post Next Post