रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- जनपद के बहुचर्चित नरेश त्यागी हत्याकांड में भाजपा विधायक के भाई गिरीश त्यागी की गिरफ्तारी एक साल से भी ज्यादा समय बीतने के  बाद भी नहीं हो पाई है। मृतक के बेटे अभिषेक त्यागी ने आज रविवार को गाजियाबाद में प्रेस वार्ता की अभिषेक त्यागी ने कहा अगर 8 नवम्बर तक अगर आरोपी की गिरफ्तारी नही होती है तो 10 नवम्बर  को लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे अगर उनसे  मुलाकात नही होती है तो परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही धरने पर बैठेंगे। अभिषेक त्यागी ने अपनी हत्या की आशंका जताई। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई को देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।

बतादे :- नरेश त्यागी हत्याकांड सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर में 9 अक्तूबर 2020 को नरेश त्यागी की घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। नरेश त्यागी गाजियाबाद मुरादनगर भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी के मामा थे। पुलिस ने उस वक्त जितेंद्र त्यागी, विपिन शर्मा, मनोज कुमार और अर्पण चौधरी को गिरफ्तार किया था। 

खुलासा हुआ था कि हत्याकांड की साजिश विधायक के भाई गिरीश त्यागी ने रची थी। गिरीश के भाई अजीतपाल त्यागी जहां मुरादनगर क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं, वहीं पिता राजपाल त्यागी सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। गाजियाबाद पुलिस इस हत्याकांड में 4 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मृतक नरेश त्यागी के बेटे अभिषेक त्यागी ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में भाजपा विधायक के भाई को गिरफ्तार नही कर रही है। मुख्य आरोपी गिरीश त्यागी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। ऐसे में उनकी जान को खतरा बना हुआ है। जून महीने में ही वह अपना पैतृक मकान छोड़कर दूसरे स्थान पर रह रहे हैं।
Previous Post Next Post