◼️क्षेत्र वासियों के साथ भाजपा संगठन के लोग स्वागत अभिनन्दन में होंगे शामिल


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी मोर्चा , प्रकोष्ठ व मीडिया विभाग की बैठक आहुत की गई। बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने 3 प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित रहते हुए मोर्चे , प्रकोष्ठ और विभाग संयोजक सह संयोजक से चर्चा वार्ता करते हुए सभी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैठक में आए सभी लोगों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारण की पेशकश की। दूसरा प्रमुख बिंदु मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए सभी से मंडलसय जुड़ जाने का आग्रह किया। तीसरा अहम बिंदु आगामी 11 नवंबर के कार्यक्रम की जानकारी देकर पूरा किया। 

11 नवंबर को भारत सरकार के द्वारा मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा केन्द्र सरकार के अधिकारियों द्वारा यूपी गेट के पेसिफिक मॉल पर उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों को मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा सुबह 10 बजे सौंपी जाएगी। वहां से अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा की रथ यात्रा गाजियाबाद सहित 18 जिलों से होती हुई बनारस में संपन्न होगी जहां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा 100 वर्ष बाद पुणे स्थापित की जाएगी आपको जानकारी होगी अब से 100 वर्ष पूर्व अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा चोरी हो चुकी थी। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पेसिफिक मॉल यूपी गेट पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिमा का यूपी में प्रवेश करते ही पुष्प वर्षा वंदन अभिनंदन कर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उसके बाद यह रथ यात्रा मोहन नगर पर साहिबाबाद विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत अभिनंदन करते हुए नया बस अड्डा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर नन्दग्राम मंडल के स्वागत अभिनंदन के बाद घंटाघर हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहां पर सभी प्रकोष्ठ मीडिया विभाग व शहर विधानसभा,मुरादनगर विधानसभा के मंडल की टीम द्वारा स्वागत अभिनंदन करते हुए रथ यात्रा को राकेश मार्ग से लाल कुंआ के रास्ते नोएडा जिले को सौंप दिया जायेगा। 

बैठक के दौरान महानगर उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान प्रमुख चमन चौहान, रनिता सिंह, बी एल गौतम, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, पूर्व महानगर मंत्री पप्पू नागर,महानगर  मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, अशोक पाण्डेय ,सचिन डेढ़ा, मनोज यादव पंकज भारद्वाज, रेनू चंदेला, वीरेंद्र सारस्वत आदि सहित सभी मोर्चे के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post