रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राष्ट्रीय लोक दल द्वारा गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते रालोद के गाजियाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय प्रमुख ने कहा कि रालोद, सपा के साथ गठबंधन से 2022 में सरकार बनाने जा रही है। जनता भाजपा के खेल को अब समझ चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। 

रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष छात्र सभा आदित्य पवार ने कहा कि भाजपा केवल हिन्दू - मुस्लिम की राजनीति करती है। रालोद ने हमेशा देश हित की बात करती है। हमारे किसान भाई अपनी मांगों को लेकर, लगभग 10 महीने से दिल्ली में धरना दे रहे है। पर मोदी सरकार सुनने को तैयार नही है।

आज गाजियाबाद आगमन पर आदित्य पंवार ने छात्र सभा का गाजियाबाद जिला अध्यक्ष हिमांशु चौधरी को नियुक्त किया
Previous Post Next Post