रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- ज्वालापुर लाल पुल पर रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज प्रातः लाल पुल के समीप रेल हादसे में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।                                                      
मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र में लाल पुल पर रेल हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जिस तरह से ट्रेन के सामने आया है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया था ट्रेन हादसे में युवक कई मीटर दूर तक ट्रेन के साथ घसीटते हुए गया था। 

मौके पर पुलिस द्वारा मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा युवक के बारे में आसपास क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। विदित हो लाल पुल पर पूर्व में भी कई रेल हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
Previous Post Next Post