रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- ज्वालापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य तथा उनके बेटे पर हुए कथित हमले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।                                                              
ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ स्थित आंबेडकर चौक से लेकर रेलवे फाटक चौराहा तक कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। इसके बाद यहां प्रदर्शन कर सरकार का पुतला आग के हवाले किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कल तक यशपाल आर्य भाजपा में थे तो भाजपा उनकी पूजा कर रही थी, लेकिन जैसे ही वह कांग्रेस में आए तो उनके ऊपर जानलेवा हमला कराने के बाद फिर उन्हीं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए। 

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अपनी गलत बयानबाजी बंद करें। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित समाज पर अत्याचार बढ़े हैं। अगर आगे भी यशपाल आर्य और संजीव आर्य के साथ ही दलित समाज या किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे। 

इस दौरान चौधरी बलजीत सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पार्षद अनुज सिंह, राजीव भार्गव, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, तहसीन अंसारी, पुनीत कुमार, मनोज जाटव, विजय बड़थ्वाल, जगदीश असवाल, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, तीरथ पाल रवि, नीलम शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश, दिनेश पुंडीर, सुनील कुमार, विशाल राठौर, नवेज अंसारी, यशवंत सैनी, वसीम सलमानी, अमन गर्ग, प्रवीण मिश्रा, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, संदीप कुमार, राशिद सलमानी, रिजवान कुरैशी, अशोक हरदयाल, कृष्ण कुमार, रवीश भटीजा, कृष्णलाल, मुकेश शर्मा, अमित चंचल आदि शामिल रहे।
Previous Post Next Post