रिपोर्ट :- अजय रावत


हरिद्वार :- धर्म नगरी कनखल स्थित शीतला माता मंदिर में भारतीय जनता पार्टी कनखल इकाई द्वारा कन्नूर तमिलनाडु हादसे में मारे गए सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई मां गंगा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत जर्नल विपिन सिंह रावत के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।       

भारतीय जनता पार्टी कनखल मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रथम सीडीएस शहीद मेजर जनरल बिपिन रावत जी एवं उनकी धर्मपत्नी सहित आकस्मिक दुर्घटना का शिकार हुए सभी जवानों को सीता माता मंदिर के गंगा घाट पर श्रद्धा सुमन पुष्ट अर्पित किए मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहां कि इस दुर्घटना से पूरा देश शोक संतप्त है 

विशेषकर उत्तराखंड को बिपिन रावत जी के निधन से एक बड़ा सदमा पहुंचा है एवं देश को अपूरणीय क्षति हुई है।  श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, सुमित् लखेरा, देवेंद्र प्रजापति, मनोज वर्मा, अश्वनी चौहान, छवि पंत, बीना राजपूत, नीरज पंत, डॉ उपेंद्र गुप्ता जी, धीर सिंह जी, लक्ष्मण कटारिया, निकुंज शर्मा, कुंज भसीन, जगपाल चौहान,  सुरेश शर्मा, संदीप, अजय कुमार, सोनू लाला, महेश धीमान, जगदीश वेद,  अतुल गर्ग, राजकुमार, शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post