रिपोर्ट :- विकास शर्मा


उत्तराखंड :- हरिद्वार वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले डीएफओ धर्म सिंह मीणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ डीएफओ धर्म सिंह मीणा के ट्रांसफर की मांग की है।        
 
विदित हो अभी 8 दिन पूर्व ही डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने हरिद्वार डीएफओ का चार संभाला था। वन विभाग के कर्मचारी ने डीएफओ धर्म सिंह मीणा के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत कर उनके ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने 2 दिन के अंदर डीएफओ का ट्रांसफर ना किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि नए डीएफओ  सभी कर्मचारियों के साथ अभद्रता का व्यवहार कर रहे हैं और सब पर रिश्वतखोर खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की तुलना वन्यजीव जानवरों से भी कर रहे हैं उनके इस अशिष्ट आचरण के विरोध में कई कर्मचारी काम छोड़ कर चले गए हैं जिसके विरोध में सभी कर्मचारी धरने पर बैठ  गए हैं। नए डीएफओ के खिलाफ विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
Previous Post Next Post