रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह


नई दिल्ली :- उत्तर भारत में सर्दी सितम ढहा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन घने कोहरे के साथ पूर्वोत्तर में शीत लहर चलने की संभावना है जिससे पारा लुढ़कने के साथ सर्दी बढ़ेगी। हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में झीलें जम गई हैं। उधर पंजाब के लगभग सभी शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सैल्सियस के नीचे पहुंच गया है। अमृतसर मे न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा के नारनौल का न्यूनतम पारा 3.0, जबकि चंडीगढ़ में 6.1 रहा। दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री रहा। हिमाचल में  शिमला सहित 7 शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति के केलांग में पारा -10.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

पहाड़ों पर बर्फबारी 
पहाड़ों पर बर्फबारी होने से जबरदस्त शीत लहर चल रही है। वहीं श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में पानी जम गया। श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान माइनस 6 व बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ज में तापमान माइनस 8.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यहां घाटी में सबसे कम तापमान रहा।
Previous Post Next Post