सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाजियाबाद :- बापूधाम स्थित जनहित कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का खिताब मेजबान जनहित कॉलेज ने जीता, वहीं महिला वर्ग में एमएमएच कॉलेज विजेता रहा। महिला वर्गं के विजेता एमएमएच कॉलेज ने तीन स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीते। जनहित कॉलेज एक स्वर्ण एक रजत पदक के साथ उप विजेता रहा। पुरूष वर्ग के विजेता जनहित कॉलेज ने एक स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य पदक जीते। उप विजेता एनसीपीई कॉलेज नोएडा को एक स्वर्ण व दो कांस्य पदक मिले।
जनहित कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर सूरी ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में परवेज अली, सुनील तेवतिया, मोहम्मद अफसान, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह व पुनीत कुमार शामिल थे। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय से आए पुरूष आब्जर्वर पवन कुमार, महिला ऑब्जर्वर वंदना गुप्ता की देखरेख में हुई। जितेन्द्र पाल, योगेश माथुर, राहुल शर्मा, रवि चौधरी, विजय लक्ष्मी, वंदना शर्मा स्वाति शर्मा आदि भी मौजूद रहे।