सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबैल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस का पर्व मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर प्रभु यीसू मसीह के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने सभी बच्चों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी और कहा कि क्रिसमस का पर्व हमें सभी के साथ आपस में मिल-जुलकर प्रेम के साथ रहने का संदेश देता है। इस पर्व का प्रभु यीसू के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। प्रभु यीसू मसीह मानवता के कल्याण के लिए ही पृथ्वी पर आए थे। उन्होंने हमें जो मार्ग दिखाया, उस पर चलकर ही मानवता का कल्याण किया जा सकता है। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने कहा कि प्रभु यीसू मसीह ने जो संदेश दिया, उसे जीवन में उतारकर विश्व की सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है और मानवता का कल्याण किया जा सकता है।
Previous Post Next Post