रिपोर्ट :- विकास शर्मा


उत्तराखंड :- हरिद्वार ललतारा पुल स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में कन्नूर तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए जनरल वीपी सिंह रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित 12 सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए गुरुद्वारे के पदाधिकारियों द्वारा मृतकों की आत्मा की शांति हेतु अरदास की गई।                                    

गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने हादसे में मारे गए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समूचा देश इस घटना से स्तब्ध है। जनरल विपिन रावत देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने सेना के उच्चतम पद में रहते हुए उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया था। आज समूचा भारत उनकी आकस्मिक मौत से आहत है। देश में सेना के इतिहास में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव याद किया जाएगा।                                                              

मृतकों की आत्मा की शांति हेतु ज्ञानी प्रसाद सिंह, परमजीत द्वारा अरदास की गई। प्रार्थना सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राम सिंह, श्याम सिंह, प्रधान मनमोहन सिंह, सचिव हरमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह, महेंद्र सिंह चावला तथा सतनाम सिंह भाटिया आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post