◼️राजनीति में इस वर्ष बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं
◼️बुध व शनि के साथ होने से युवा वर्ग में रहेगा आक्रोश
 

सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- वर्ष 2022 गाजियाबाद के लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए आचार्य दीपक तेजस्वी ने गाजियाबाद की कुंडली बनाई जिससे पता चला कि वर्ष 2022 में गाजियाबाद शिक्षा के क्षेत्र में चमकेगा। साथ ही युवा वर्ग व महिला वर्ग गाजियाबाद को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि नए वर्ष पर सूर्योदय सात बजकर 15 मिनट पर उदय हुआ है, उसके अनुसार बनाई कुंडली बताती है कि बृहस्पति पंचम भाव में गोचर करेगा जोकि उत्तम माना जाता है। इससे गाजियाबाद का शिक्षा ज्ञान के मामले में नाम होगा। वहीं शनि के चतुर्थ भाव में  स्वगृही रहने से वर्ष भर उथल.पुथल का माहौल भी बना रहेगा। जनमानस के मन में सरकार के प्रति असंतोष एवं विद्रोह की भावना रहेगी। 

2022 में प्रवेश के समय चंद्रमा अपनी नीच राशि में मंगल के साथ होने से आर्थिक स्थिति में भी उथल. पुथल मचेगी, मगर वह जो साल के अंत तक यह ठीक हो जाएगी। बुध और शनि की दृष्टि दशम भाव पर होने के कारण वर्ष 2022 में  राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बदलाव के संकेत हैं। नया वर्ष शनिवार से शुरू हुआ है और चतुर्थ भाव का स्वामी शनि जो गृह सुख का कारक है अपने घर में बैठा है। बुध व शनि के साथ होने के कारण युवा वर्ग में आक्रोश रहेगा। गाजियाबाद की कुंडली के तृतीय भाव में शुक्र व सूर्य साथ हैं और उनकी दृष्टि भाग्य स्थान पर है, इस कारण सरकार सख्त निर्णय ले सकती है। गाजियाबाद की छवि सुधारने के लिए सौदंर्यकरण से संबंधित कार्य किए जाने से  गाजियाबाद को कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। 

अंक शास्त्र के अनुसार 2022 का योग 6 व गाजियाबाद का मूलांक 5 है। अंक 6 शुक्र का व अंक 5 बुध का अंक है। गाजियाबाद इस वर्ष अपनी स्थापना के 46 वें वर्ष में है जिसका अंक एक है,  जो सूर्य का अंक है। सूर्यए बुध व शुक्र के इस योग के कारण सरकारी तंत्र के साथ युवा वर्ग महिला वर्ग गाजियाबाद को एक नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।
Previous Post Next Post