रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश चुनावों की घोषणा हो चुकी है। गाज़ियाबाद में पहले चरण में ही चुनाव होने है। भाजपा को शिकस्त देने के लिए इस बार समाजवादी पार्टी पूरे जोरों शोरों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। बुधवार को वार्ड 43 के निर्दलीय पार्षद जयवीर राठौर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही वॉर्ड 66 की पार्षद तर्मीन चौधरी और वार्ड 63 की कांग्रेस से पार्षद शहरोंज हुई है। भाजपा महिला मोर्चा की परवीन ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की राजनगर की मंडल अध्यक्ष अनुष्का भी सपा में शामिल हो गई है। 

महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है जिस तरह से अन्य दलों से आए लोग समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं उसे देखकर साफ जाहिर होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर अलग अलग जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पार्षद हाजी आसिफ चौधरी, पार्षद मोहम्मद कल्लन, मनमोहन गामा, हिमांशु पाराशर, परवेज चौधरी समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post