रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- बसपा की मुरादनगर ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानवती देवी मंगलवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। वे मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव  त्यागी, ग्राम प्रधान दिनेश प्रधान, नीरज प्रधान, प्रवीण राठी, विपिन,पंकज गर्ग, सुनील प्रधान आदि के साथ भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय में पहुंची। 

जहाँ भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, मुरादनगर विधानसभाप्रभारी गोविन्दचौधरी, प्रवासी दुष्यंत लाकड़ा, सुशील गौतम, संजीवचौधरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीपचौधरी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञानवती देवी ने कहा मोदी के नेतृत्व व योगी के सुशासन विकास से प्रभावित होकरमैने भाजपा का दामन थामा है। इस बार भी योगी सरकार ही आएगी।
Previous Post Next Post