रिपोर्ट :- अजय रावत

ग़ाज़ियाबाद :- सामाजिक सेवाओं के लिये भारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जितेंद्र सिंह शंटी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह व ट्रांस हिंडन की सभी गुरुद्वारा समितियो के प्रतिनिधियों द्वारा चन्द्रनगर कल्ब में एक बड़े कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी में प्रदेश में राष्ट्रहित के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। 

इस अवसर पर आई सिक्ख संगत को सम्बोधित करते हुए पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गत 5 वर्षों में भ्रष्टाचार से मुक्ति व भयमुक्त समाज वाली सरकार दी है। इसके साथ साथ समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान देते हुए प्रदेश में विकास को नई गति दी है। आने वाली 10 फ़रवरी को सिक्ख समाज भाजपा के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगा और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। 

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने कहा कि पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने अपने आवास में गत पॉच वर्षों से लगातार अपने आवास पर गुरुग्रन्थ साहिब का प्रकाश करा कर व सिक्ख गुरुओं को व समाज को यथायोग सम्मान दिया है। पूर्व की सरकारों में जनता को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया और तुष्टिकरण के आधार पर सरकारों ने काम किया। 

विधायक व प्रत्याशी सुनील शर्मा ने कहा कि वह 2 बार विधायक रह चुके हैं। इस कार्यकाल में लोगों की अपेक्षा के अनुरूप क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। बेहतर क़ानून व्यवस्था हमारी भाजपा की योगी सरकार की प्राथमिकता है जिसके कारण अपराधियों में भय व ख़ौफ़ पैदा हुआ है, आज माँ , बहन व बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिल पा रहा है। आपके समर्थन से आगे पॉच सालों में विकास के और नये आयाम स्थापित किए जाएँगे। भाजपा को समर्थन देने के लिए मैं पार्टी की ओर से आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। स्थानीय पार्षद श्री भगवान अग्रवाल, पार्षदपति अजय त्यागी, पार्षद हिमांशु मित्तल, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने भी बैठक को संबोधित किया। 
इस मौक़े पर गुरुद्वारा सूर्य नगर के अध्यक्ष रनबीर सिंह भाटिया, हनी भाटिया, गुरुद्वारा रामप्रस्थ के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह लवली, शहीद भगत सिंह सेवा दल के कवंलजीत सिंह सिक्का, गुरुद्वारा शालीमार गार्डन के अध्यक्ष सुखविंदर विर्दी, गुरुद्वारा लाजपत नगर से रमनदीप सिंह, गुरुद्वारा जनकपुरी के अध्यक्ष कवंलजीत गिल व रामप्रस्थ के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह पाहवा, गुरुद्वारा शहीद नगर के कुलदीप सिंह व गुरुद्वारा इंदिरा पुरम से सुनीता नागपाल द्वारा विधायक व भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा , पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी को कृपाण व सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post