रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के 
नगर निगम ऑडिटोरियम नेहरू नगर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे।

सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि राज्य का बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे ज़्यादा सूखा ग्रस्त माना जाता था। वहां ट्रेन में पानी पहुंचाया जाता था। हमारी सरकार में ट्रेन चलाने की नौबत नहीं आई। जल जीवन मिशन के तहत बुंदेलखंड के हर घर में पानी पहुंचाने की कार्यवाही संपन्न की। सीएम ने कहा, 'पहले गाजियाबाद में हज हाउस बनता था, हमारी सरकार ने कैलाश मानसरोवर का भवन बनाया.' 

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'कहते हैं कि हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे. पुरानी पेंशन जब रोकी गई थी, तब तो उनके 'अब्बा जान' ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

मुख्यमंत्री ने कहा 2022 में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता मन बना चुकी है भाजपा सरकार को जिताने का। जनता जनार्दन है। वो सब जानती है। प्रदेश में भयमुक्त रहना है तो भाजपा को लाना है।
Previous Post Next Post